आप जानती हैं फ्रेशनेस मापने का फॉर्मूला--- फल व सब्जियों से पाये पोषण व फ्रेशनेश - The Light Of Ayurveda

Ads

demo-image

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

बुधवार, 3 दिसंबर 2014

आप जानती हैं फ्रेशनेस मापने का फॉर्मूला--- फल व सब्जियों से पाये पोषण व फ्रेशनेश

AYURVEDLIGHT.BLOGSPOT.COM
खाने में सब्जियों और फलों का जुड़ाव क्या कमाल करता है, यह तो आप बखूबी ही जानती होंगी। पर फल और सब्जियां अपना यह कमाल फ्रेश होने पर ही दिखा पाती हैं। फ्रेशनेस की तलाश करने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना होगा।
28page2~27~11~2014~1417082460_storyimageफलों से मिलेगा भरपूर पोषण
संतरा- संतरा पूरी तरह से जाड़े का फल है। अक्तूबर से मार्च के बीच यह मार्केट में सबसे ज्यादा उपलब्ध होता है। संतरे का चिकना और ग्लॉसी छिलका उसके फ्रेशनेस को दर्शाता है, लेकिन स्वाद का अंदाज उसके वजन से होता है। संतरे पर किसी भी तरह के निशान पक्के तौर पर उसके खराब होने की निशानी होते हैं।
अंगूर- एंटी ऑक्सीडेट्स से भरपूर अंगूर को अक्तूबर से अप्रैल के बीच खरीदना सही रहता है। एक जैसे गुच्छे और चमकता हुआ हरा रंग अंगूर के फ्रेश और अच्छी क्वालिटी के होने की कहानी कहता है। वहीं काले अंगूर गाढ़े बैंगनी रंग के होने चाहिए। एक बड़ी बात, अंगूर खरीदने से पहले एक अंगूर को चखकर जरूर देखें।
सेब- यह फल बहुत चिकना और सख्त होना चाहिए। सूंघकर भी इसके अच्छे होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर इसमें वो खास सेब वाली महक आ रही है, तो तय मानिए कि वो फ्रेश है।
अमरूद- अमरूद वही लें जो बहुत सख्त न हो। हल्के से दबाव पर भी हल्का ही सही, पर दबे। पका हुआ अमरूद फ्रिज में रख कर 5 दिन तक सही रह सकता है। वहीं अगर अमरूद को कमरे के तापमान पर रख रही हैं तो उसे दो दिन में खत्म कर लें।
सब्जियां नहीं देंगी धोखा 
प्याज- हालांकि प्याज पूरे साल मिलता है, पर सबसे अच्छा प्याज ठंड में ही मिलता है। अच्छे प्याज की निशानी है इसका सिल्की और पतला छिलका। प्याज की सतह सख्त होनी चाहिए। इसमें कोई भी कट और दाग नहीं होना चाहिए।
पालक- पूरे सीजन की सबसे ताजी पालक ठंड में ही मिलती है। फ्रेश पालक की खासियत यह होती है कि जड़ से लेकर पत्तियों तक का रंग एक जैसा ही होता है। आप हल्के हाथों से पत्तियों का किनारा तोड़ कर चेक कर सकती हैं कि वह फ्रेश है या नहीं।
गाजर- गाजर का चमकता नारंगी रंग ही इसकी फ्रेशनेस की निशानी है। अगर गाजर पर झुर्रियां और क्रैक्स हैं तो वह फ्रेश नहीं है।

भिंडी- अच्छी भिंडी पहचानने का सबसे अच्छा तरीका इसके रंग पर ध्यान देना हो सकता है। इसका फ्रेश हरा रंग और दाग रहित स्किन इसकी अच्छी क्वालिटी बयां करती है।

1 टिप्पणी:

हमारी वेवसाइट पर पधारने के लिए आपका धन्यबाद

OUR AIM

ध्यान दें-

हमारा उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में आय़ुर्वेद सम्बंधी ज्ञान को फैलाना है।हम औषधियों व अन्य चिकित्सा पद्धतियों के बारे मे जानकारियां देने में पूर्ण सावधानी वरतते हैं, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी औषधि या पद्धति का प्रयोग किसी योग्य चिकित्सक की देखरेख में ही करें। सम्पादक या प्रकाशक किसी भी इलाज, पद्धति या लेख के वारे में उत्तरदायी नही हैं।
हम अपने सभी पाठकों से आशा करते हैं कि अगर उनके पास भी आयुर्वेद से जुङी कोई जानकारी है तो आयुर्वेद के प्रकाश को दुनिया के सामने लाने के लिए कम्प्युटर पर वैठें तथा लिख भेजे हमें हमारे पास और यह आपके अपने नाम से ही प्रकाशित किया जाएगा।
जो लेख आपको अच्छा लगे उस पर
कृपया टिप्पणी करना न भूलें आपकी टिप्पणी हमें प्रोत्साहित करने वाली होनी चाहिए।जिससे हम और अच्छा लिख पाऐंगे।

Post Top Ad

Email Subscription