मीठा सेब व उसके चमत्कारी गुण - The Light Of Ayurveda : An Info Website for Health and Ayurveda.

Breaking

Whats app

Ayurveda Ancient Natural Traditional Medical Science

WWW.AYURVEDLIGHT.BLOGSPOT.COM

रविवार, 21 दिसंबर 2014

मीठा सेब व उसके चमत्कारी गुण

'एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे
इंग्लिश भाषा में एक बहुत प्रसिद्ध वाक्य है जिसके हिसाब से हर दिन सेब के फल के उपयोग से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। सेब का फल स्वाद में बेहतरीन तो होता ही है उसके साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्वों भी इसमें पाये जाते हैं। 
सेब के फल को सीधे ही  या फिर फ्रूट सलाद के रुप में खाया जा सकता है। इसे नियमित तौर पर डाइट का हिस्सा वनाने के अनगिनत फायदे हैं। इसे ज्यूस के रुप में इस्तेमाल करके भी इसके लाभों को पाया जा सकता है। सेब को सबसे स्वास्थ्यवर्धक फल समझा जाता है। और इसका ज्यूस सारी दुनिया में काफी मात्रा में उपयोग ही नही किया जाता है अपितु यह बड़े पैमाने पर पंसद भी किया जाता है। यह बाजार में रेडीमेड भी उपलब्ध है परंतु घर पर बने ज्यूस का इस्तेमाल सबसे अधिक फायदेमंद है।
अब सेब के फल के फायदों को जानिऐ-----

1. सेबफल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स, और पोटेशियम जैसे तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। दिन में एक बार सेबफल के ज्यूस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है।

2. सेबफल के ज्यूस से दमा रोगियों को अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे में दमे के अटैक को रोकने की क्षमता होती है। इसमें होने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है के जो लोग नियमित रुप से सेबफल के ज्यूस का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

3. सेबफल में मौजूद अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेबफल में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

4. इसका कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने का अनूठा गुण होता है। आधुनिक लाइफस्टाइल में बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल की समस्या बड़े व्यापक पैमाने पर फैल चुकी है और यह ह्रदय संबंधी रोगों का मुख्य कारण है। इस प्रकार सेबफल का ज्यूस अपनाकर आप अपने ह्र्दय को सुरक्षित रखने का एक आसान रास्ता अपना सकते हैं। 
5. सेबफल में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है। इन सभी के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आता है।

6. इसमें मौजूद विटामिन C से इम्यून सिस्टम भी सुधरता है। सेबफल के नियमित इस्तेमाल से शरीर में बैक्टेरिया और जर्म्स से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। 

7. आपको जानकर आश्चर्य होगा की सेबफल अनोखा ऐसा फल है जिसमें ट्यूमर और कैंसर जैसे भयानक रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। सेबफल को फेफड़ों में होने वाले कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर समझा जाता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स और फ़ेनोलिक एसिड्स से ट्यूमर शरीर को बचाए रखने का गुण होता है।
8. पाचन तंत्र को सुधारने का गुण आश्चर्यजनक गुण होता है। पाचन में गडबड़ी पैदा होती है जब बड़ी आंत जरूरत से ज्यादा पानी को सोख लेती है। सेबफल में सोर्बिटॉल होता है जिसमें इस समस्या का हल छुपा होता है। यह तत्व बडी आंत से पानी लेकर मल निकास को आसान बनाता है।

9. सेबफल में बाल और त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण काफी मात्रा में होते हैं। यह शरीर पर उम्र के असर को छुपाने में अत्यधिक कारगर होता है। सेबफल के ज्यूस को सिर की त्वचा पर लगाकर रखने से रुसी से निजात मिलती है।

10. सेबफल में भरपूर मात्रा में विटामिन A होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही  आंखों में होने वाली अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

सेबफल में आवश्यक पोषक तत्वों की भरमार है और यही वजह है कि ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक सेबफल हर दिन खाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग इसे ज्यूस के तौर पर अपनाना पंसद करते हैं। 

 

 किसी भी रुप में इस्तेमाल करते समय आपको ध्यान देना है कि आप जो सेबफल उपयोग में ला रहे हैं वह ताजा हो। इसके बीज को फेंक देना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की हर दिन की विटामिंस और अन्य पोषक तत्वों संबंधी ज़रुरतें पूरी हो जाती हैं। तो बस शुरु कर दीजिए यह आसान उपाय और रखिए डॉक्टर को खुद से बहुत दूर। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमारी वेवसाइट पर पधारने के लिए आपका धन्यबाद

OUR AIM

ध्यान दें-

हमारा उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में आय़ुर्वेद सम्बंधी ज्ञान को फैलाना है।हम औषधियों व अन्य चिकित्सा पद्धतियों के बारे मे जानकारियां देने में पूर्ण सावधानी वरतते हैं, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी औषधि या पद्धति का प्रयोग किसी योग्य चिकित्सक की देखरेख में ही करें। सम्पादक या प्रकाशक किसी भी इलाज, पद्धति या लेख के वारे में उत्तरदायी नही हैं।
हम अपने सभी पाठकों से आशा करते हैं कि अगर उनके पास भी आयुर्वेद से जुङी कोई जानकारी है तो आयुर्वेद के प्रकाश को दुनिया के सामने लाने के लिए कम्प्युटर पर वैठें तथा लिख भेजे हमें हमारे पास और यह आपके अपने नाम से ही प्रकाशित किया जाएगा।
जो लेख आपको अच्छा लगे उस पर
कृपया टिप्पणी करना न भूलें आपकी टिप्पणी हमें प्रोत्साहित करने वाली होनी चाहिए।जिससे हम और अच्छा लिख पाऐंगे।

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner