स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा Svapndosh and Dhaatu rog diseases information prevention and Ayurvedic home medicine - The Light Of Ayurveda : An Info Website for Health and Ayurveda.

Breaking

Whats app

Ayurveda Ancient Natural Traditional Medical Science

WWW.AYURVEDLIGHT.BLOGSPOT.COM

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा Svapndosh and Dhaatu rog diseases information prevention and Ayurvedic home medicine

स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा 

                                            स्वप्नदोष या नाइट फाल क्या है

स्वप्नदोष या नाइट फाल क्या है

स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा Svapndosh and Dhaatu rog  diseases information prevention and Ayurvedic home medicine
धात रोग घरेलू उपाय

स्वप्नदोष या नाइट फॉल एक ऐसा पुरुष रोग है, जिसमें किसी पुरुष को सोते-सोते अचानक ही वीर्य या सीमन निकलने की दिक्कत हो जाती है।इसे स्वप्न दोष के नाम से भी जाना जाता है।

आजकल युवा इसे Night fall के नाम से जानते हैं। 

धातु रोग क्या है इसमें और नाइट फाल या स्वप्न दोष में क्या अन्तर है। 

लैकिन यदि यूरिन  के साथ वीर्य या सीमन की कुछ  बूंदे भी निकल जाती हैं। जो एक तार की तरह मूत्र के साथ या मूत्र करने के उपरांत गिरती हैं। इसके अलाबा रोग बढ़ जाने पर रोगी जैसे ही किसी स्त्री का स्मरण करता है उसके शिश्न से कुछ लिसलिसा पदार्थ गिरने लगता है। इस कारण व्यक्ति असहज हो जाता है। इसे धात रोग के नाम से भी जाना जाता है।

महर्षि चरक (Charak) के अनुसार 

"स्वप्नं मनसः कामासक्तत्वात् शुक्र स्रावमयो दोषाख्यः रोगोरव्यो यः सो हिं स्वप्नदोषो भवति।।"

अर्थात  "स्वप्न देखते समय मन के कामासक्त हो जाने पर वीर्य
Semen का स्राव हो जाना ही स्वप्न दोष नामक रोग है।"

स्वप्नदोष का घरेलू और रामबाण इलाज

स्वप्नदोष की समस्या से ग्रस्त रोगी  स्वप्नदोष का घरेलु आयुर्वेदिक इलाज करके रोगमुक्त हो सकते हैं। कुछ घरेलू इलाज निम्नलिखित हैं : 
    स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा
  1.  अगर आपको स्वप्नदोष या धात का रोग है तो स्वप्नदोष  व धात को दूर करने के लिए सबसे पहले व्लू फिल्मे और यू ट्यूब पर अश्लील सामिग्री देखना बंद करना पड़ेगा  इसके साथ ही अपने मन मे गंदे ख्यालों को  भी तिलांजलि देनी होगी और इसके लिए आपको अपने आपको अच्छे काम मे  व्यस्त करना होगा।
  2. स्वप्नदोष  कब्ज या कौष्ठबद्धता के कारण भी हो सकता है क्योकि कब्ज से पेट मे मल सड़ने लगता है और मल सड़ने के कारण गर्मी पैदा होती है और यह गर्मी यौवन अवस्था में स्वप्नदोष या नाइट फाल के रुप में बाहर आती है। इसलिए पेट साफ रखे इस तरह कब्ज दूर करके  स्वप्नदोष को दूर किया जा सकता है।
  3. भोजन करने के बाद 2 पके हुए केले  मे 2 से 4 बूंद शहद के मिलाकर खाए यह स्वपनदोष दूर करने का एक साधारण व बहुत ही बढ़िया उपाय है। इससे रोग तो दूर होगा ही साथ ही आपके शरीर में वीर्य मे भी वृद्धि होगी।
  4. मिश्री एंव सूखा धनिया बराबर मात्रा में लेकर आपस मे मिलाकर पीसे और महीन पाउडर बना लें यह स्वप्न दोष की एक सरल व उपयोगी दवा है। रोजाना पानी के साथ इस चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा नाइटफाल स्वप्नदोष या स्वप्नमेह तथा धात को दूर करने के लिए फायदेमंद है।
  5.  100 ग्राम त्रिफला चूर्ण , 5 ग्राम स्वर्ण गेरू और 5 ग्राम सूखी हल्दी पाउडर, 100 ग्राम भूनी या फूली हुयी फिटकरी लीजिए। इन्हैं अलग अलग बारीक पीस कर सही मात्रा में तौल लें  अब इनका मिश्रण तैयार करके किसी कांच की शीशी या जार मे भर लें | अब इस चूर्ण के साथ 1/2 चम्मच मिश्री पाउडर मिलाकर सुबह दोपहर व रात्रि को सेवन करे | ध्यान रहे सुबह व रात वाली खुराक लेने से  आधा घंटा पहले व आधा घंटा बाद में कुछ न खाया पीया जाए। यह फार्मूला वीर्य की कमजोरी दूर करने के  साथ ही स्वप्नदोष व धात सभी वीर्य दोषों  के लिए लाभकारी है।
  6.  रोजाना 1 नग आंवले का मुरब्बा  खाऐं तो आपकी  नाइटफाल, स्वप्नदोष व धात की समस्य़ा धीरे धीरे दूर हो जाएगी।
  7.  योग व प्रणायाम इस रोग में शीघ्र फल प्रदान करते हैं इससे कब्ज भी दूर होती है साथ ही अश्वनी व बज्रोली मुद्रा लगाने से आपका प्रजनन तंत्र शीघ्र ही शक्तिशाली होता है।  
  8. अनार का छिलका जो छाया में सुखाया गया हो वह इस रोग की बहुत ही बढ़िया औषधि है। इसे पीसकर बारीक कपड़छन चूर्ण बनाऐं। और सुबह शाम 5 ग्राम की मात्रा ठंडे दूध या धारोष्ण गौ दुग्ध से लें।
  9. 3 ग्राम सूखा धनिया 50 ग्राम,  छोटी इलायची के बीज 50 और 200 ग्राम सभी को अलग अलग बारीक पीस ले इन्हैं मिला कर 100 पुड़िया बना लें। प्रतिदिन सुबह शाम पानी के साथ लेने से स्वपनदोष व धात रोग शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा। 
  10. इसबगोल की भूसी 100 ग्राम व बंग भस्म 100 ग्राम लेकर ठीक से मिलाकर कांच की शीशी मे रख लें  रात मे सोते समय एक चम्मच लेकर दूध के साथ इसका सेवन करे आपका स्वप्नदोष व धात का रोग समाप्त हो जाएगा।
इसके अलाबा स्वप्नदोष या नाइटफाल पर The Light Of Ayurveda  की पुरानी पोस्ट

If you want to read this post in English Just click here 

Night Fall Or Swapndosh Diseases Information, Prevention and Ayurvedic Home Remedies

  पुरानी पोस्ट में पढ़े स्वप्नदोष रोग के उपचार के अन्य रामवाण नुस्खें स्वपन दोष क्या है व इसकी चिकित्सा क्या है? पढ़े।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमारी वेवसाइट पर पधारने के लिए आपका धन्यबाद

OUR AIM

ध्यान दें-

हमारा उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में आय़ुर्वेद सम्बंधी ज्ञान को फैलाना है।हम औषधियों व अन्य चिकित्सा पद्धतियों के बारे मे जानकारियां देने में पूर्ण सावधानी वरतते हैं, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी औषधि या पद्धति का प्रयोग किसी योग्य चिकित्सक की देखरेख में ही करें। सम्पादक या प्रकाशक किसी भी इलाज, पद्धति या लेख के वारे में उत्तरदायी नही हैं।
हम अपने सभी पाठकों से आशा करते हैं कि अगर उनके पास भी आयुर्वेद से जुङी कोई जानकारी है तो आयुर्वेद के प्रकाश को दुनिया के सामने लाने के लिए कम्प्युटर पर वैठें तथा लिख भेजे हमें हमारे पास और यह आपके अपने नाम से ही प्रकाशित किया जाएगा।
जो लेख आपको अच्छा लगे उस पर
कृपया टिप्पणी करना न भूलें आपकी टिप्पणी हमें प्रोत्साहित करने वाली होनी चाहिए।जिससे हम और अच्छा लिख पाऐंगे।

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner